फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान सौदे पर झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे राहुल गांधी : संबित पात्रा

Thu, 11 Oct 2018 06:56 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल विमान समझौते पर मचे घमासान के बीच भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार गलतबयानी कर जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहते हैं। उन्हें इससे बचना चाहिए। पार्टी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल कर इस समझौते को रद्द कराने की कोशिश भी की गई जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। जबकि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने स्वयं यह कहकर राफेल विमानों की खरीद को देशहित में बताया था कि इस समझौते से देश की वायुसेना की ताकत बढ़ेगी।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोलकर अपना राजनीतिक करियर बनाना चाहते हैं। राहुल गांधी अपने झूठ को सही साबित करने के लिए पूर्व फ्रांस राष्ट्रपति के बयानों को भी गलत तरीके से पेश कर रहे हैं जबकि उन्होंने कोई समझौते पर कोई भी आपत्तिजनक बात नहीं कही थी।

राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी का इस्तीफा मांगे जाने पर पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता पूरी दुनिया में असंदिग्ध है। इसलिए इस तरह की टिप्पणियों पर पार्टी कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती। देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के फ्रांस दौरे पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए पात्रा ने कहा कि यह उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। स्वयं रक्षा मंत्रालय ने भी इस मामले में जानकारी दी है। ऐसे में यात्रा पर कोई सवाल उठाना अनुचित है। पार्टी ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों में घिरे एमजे अकबर के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें