फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सिद्धू पर हमला, पाकिस्तान जाएं और इमरान की सरकार में बन जाएं मंत्री

Sun, 14 Oct 2018 09:29 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान पर दिये गए बयान से खफा भाजपा ने कहा है कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर इमरान सरकार में मंत्री बन जाना चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर था। उनके नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान का गुणगान करते रहे हैं। लेकिन अब वे भारत की बुराई करने की हद तक चले गए हैं। 

उन्होंने पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के एक साहित्यिक फेस्टिवल में दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें भारत का अंग दक्षिण भारत बुरा लगता है, वे वहां रह भी नहीं सकते, लेकिन पाकिस्तान में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। पात्रा के मुताबिक अगर ऐसा ही है तो उन्हें इमरान सरकार में मंत्री बन जाना चाहिए।
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और पाकिस्तान का संबंध किस तरह का है, यह अब समझने की जरुरत नहीं है। पाकिस्तान कांग्रेस की तारीफ करता है और कांग्रेस पाकिस्तान की तारीफ करता है। इसी से सारी बात समझ आ जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सिद्धू के इस बयान के लिए तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए जिससे वे पाकिस्तान जाकर कमर बाजवा को चूम सकें, जैसा कि वे कहते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें