फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambit Patra: पात्रा बोले- आठ साल में मोदी सरकार ने शौचालय बनाने पर दिया जोर, इस वजह से घटे दुष्कर्म के मामले

Sun, 05 Jun 2022 08:03 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पात्रा ने कहा कि ज्यादातर दुष्कर्म तब होते थे, जब ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अंधेरे में शौच आदि के लिए बाहर जाती थीं। पात्रा ने कहा कि एक शौचालय कई पहलुओं से जुड़ा है, जिसमें गरिमा और स्वास्थ्य भी शामिल है। 
विज्ञापन
संबित पात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा गांवों में शौचालय बनाने पर जोर देने के बाद कई राज्यों में दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने केंद्र में भाजपा शासन के आठ सालों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़कियों के स्कूलों के अपने दौरे और महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान महसूस किया कि लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर लड़कों की तुलना में अधिक है। शोध से पता चला है कि ऐसा इसलिए था क्योंकि स्कूलों में शौचालय नहीं थे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ज्यादातर दुष्कर्म तब होते थे, जब ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अंधेरे में शौच आदि के लिए बाहर जाती थीं। पात्रा ने कहा कि एक शौचालय कई पहलुओं से जुड़ा है, जिसमें गरिमा और स्वास्थ्य भी शामिल है। कई राज्यों में दुष्कर्म की दर में कमी आई है क्योंकि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 'इज्जतघर' (शौचालय) दिया है। उन्होंने कहा कि किसी ने कभी नहीं सोचा था कि एक प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए शौचालय के बारे में बात कर सकता है, लेकिन मोदी ने ऐसा किया। मोदी दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने शौचालय की बात की।  

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि वर्तमान में देश के छह लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। मोदी सरकार की 'जन धन' खातों की योजना का हवाला दिया, जिसके माध्यम से बीस करोड़ महिलाओं को कोविड महामारी के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान की गई। पात्रा ने कहा कि वे 'मूक मतदाताओं' की श्रेणी का सबसे बड़ा ब्लाक हैं जो पीएम मोदी को वोट देते हैं। मोदी सरकार के पिछले आठ वर्षों में राजनीतिक विमर्श में एक नया शब्द 'लाभार्थी' जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि  पहले सरकारें मतदाताओं की जाति और धर्म और वंशवाद की राजनीति के आधार पर बनती थीं  लेकिन अब लाभार्थी तय करते हैं कि सत्ता में कौन आएगा। 
विज्ञापन


पात्रा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और आप पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में आप के सत्ता में आने के सिर्फ पंद्रह दिनों में अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के कारण एक मंत्री को हटना पड़ा जबकि केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्षों में किसी भी कैबिनेट मंत्री के खिलाफ एक पैसे के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। 

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की पिछली सरकार के 'घोटालों' की तुलना में मोदी सरकार विकास और कल्याण के लिए अनूठी योजनाओं के लिए जानी जाती है। घोटाले से योजना में यह बदलाव एक बड़ा बदलाव है जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के आठ वर्षों में हुआ है और सभी को भारत को विश्वनेता बनाने के उनके प्रयास का समर्थन करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें