फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics:'हिंदू विरोधी समन्वय समिति का मिलन है विपक्षी गठबंधन की बैठक'; संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 14 Sep 2023 06:05 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संबित पात्रा ने कहा कि जब से सोनिया गांधी आई हैं तब से हिंदुत्व के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनाया जा रहा है। इनका मकसद हिंदू धर्म को खत्म करना है। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी लाख कोशिश कर लें, हिंदू धर्म का बाल-बांका नहीं होगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने बुधवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक को हिंदू विरोधी समन्वय समिति का मिलन करार दिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सनातन धर्म के अपमान पर चुप्पी साधने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला किया। वहीं पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन का एकमात्र एजेंडा हिंदू धर्म को समाप्त करना है।

विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पहले का नाम लेते पात्रा ने हमला किया। उन्होंने कहा कि जब से सोनिया गांधी आई हैं तब से हिंदुत्व के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनाया जा रहा है। इनका मकसद हिंदू धर्म को खत्म करना है। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी लाख कोशिश कर लें, हिंदू धर्म का बाल-बांका नहीं होगा। किसकी हिम्मत है जो सनातन धर्म को मिटा दे, प्रत्येक हिंदुस्तानी हिंदू धर्म की रक्षा के लिए शिवाजी बनकर खड़ा होगा।

विपक्षी गठबंधन की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी समन्वय समिति की बैठक हो रही है। किस प्रकार से हिंदू धर्म को खत्म किया जाए, इसे लेकर 26 दल बैठक करने वाले हैं। उनके एक सदस्य ने कहा है कि भले ही 26 राजनीतिक दलों के बीच कितने भी अंतर हों, लेकिन सनातन धर्म को मिटाने को लेकर हम सब एक है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की तुलना हिंदुत्व से की थी और हिंदू चरमपंथ को भारत के लिए इस्लामी आतंकी संगठनों से भी बड़ा खतरा बताया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें