फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव ने बदल दिया गांव वालों का हुलिया, विवाद सुलझाने को नाइयों ने निकाला अनोखा तरीका

Mon, 15 May 2017 08:54 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के संभल के फतेपुर समसोई गांव में छुआछूत का ऐसा मामला सामने आया है जिसने गांव के लोगों का हुलिया ही बदल दिया। सैलून से छुआछूत करने से अब लोग परेशान होकर अपने फैसले पर पछतावा कर रहे हैं। गांव वालों के छुआछूत करने पर सैलून की दुकान चलाने वालों ने बीते दो माह से अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

 
दरअसल गांव में वीरेश और सुरेश तीन माह पहले एक दुकान पर हेयर कटिंग कराने पहुंचे जिसने कुछ दिन पहले ही नई दुकान खोली थी। वहीं गांव में बाल्‍मिकी समाज के लोगों की सेविंग और हेयर कटिंग करने पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है।

आसिफ नाम के शख्स को इस बात की जानकारी नहीं थी और उसने हेयर कटिंग कर दी। जिसके बाद दूसरे समाज के लोगों ने ही आपत्ति जताई और आसिफ को उस समाज के लोगों की सेविंग और हेयर कटिंग न करने की सलाह दी।
विज्ञापन


आसिफ ने लोगों की बात मान ली। लेकिन 2 महीने पहले फिर आसिफ की दुकान पर उसी समाज से एक शख्स सेविंग कराने पहुंचा तो आसिफ ने सेविंग बनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसके बाद वीरेश ने आसिफ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला इतना बढ़ गया कि गांव में पुलिस फोर्स को पहुंचना पड़ा और किसी तरह मामला शांत कराया। बाल्‍मिकी समाज के लोगों का आरोप है कि हमारे साथ छुआछूत जैसी भावना रखी जा रही है।

उधर पीड़ित समाज के लोगों के बीच विवाद पैदा न हो इसके लिए गांव के सभी दुकानदारों ने अपनी हेयर कटिंग की दुकान बीते दो माह से बंद कर रखी हैं। ग्रामीणों को 12 किलोमीटर दूर चंदौसी, इस्लामनगर जाना पड़ रहा है। गांव के कुछ लोगों का हुलिया ही बदल गया है।आपको बता दें की गांव में कुल सात हेयर कटिंग की दुकानें हैं और सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें