फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में भाजपा के विजय जुलूस पर पथराव, 5 घायल

Sun, 19 Mar 2017 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ के सीएम बनने की खुशी और पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के संभल जिले में निकाले जा रहे विजय जुलूस में पथराव होने पर बवाल हो गया। इसमें पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। एक कार्यकर्ता को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। बवाल की सूचना पर पांच थानों की पुलिस, एसपी, एएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर मौके से भीड़ को खदेड़ा। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के एलान के बाद तमाम युवा बाइकों संग सड़कों पर उतर आए। अपने-अपने ग्रुप बनाकर विभिन्न मोहल्लों में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाले। 15-20 बाइकों के साथ युवा भाजपा समर्थकों का जुलूस जामा मस्जिद रोड की तरफ पहुंचा। इसमें शामिल युवा नारे लगा रहे थे। यह युवा दो बार इस रास्ते से गुजरे जब तीसरी बार इसी रास्ते पर पहुंचे तो इन्हें रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की बाइक गिर गई और विवाद बढ़ने लगा। हाथापाई और पत्थरबाजी भी हुई। इसमें पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।

सूचना पर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। इसके बाद घायल अर्जुन गर्ग और ध्रुव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी के बाद भाजपाई जिला अस्पताल में एकत्र हो गए और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान एएसपी से भी भाजपाइयों की नोकझोंक हुई। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि जुलूस निकालते भाजपा समर्थकों का कुछ लोगों से विवाद हुआ। विवाद में मारपीट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें