फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambha Ji Nagar Riots: उपद्रव पर फड़णवीस बोले- भड़काऊ बयान देने से बचें नेता, पढ़िए सीएम शिंदे ने क्या कहा

Thu, 30 Mar 2023 07:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंसा पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, कुछ लोग भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को पता होना चाहिए कि ऐसी स्थितियों में कैसे व्यवहार करना है।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संभाजी नगर में भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से हमला किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। डिप्टी सीएम ने नेताओं से अपील की है कि इसपर भड़काऊ बयान न दें। इसे राजनीतिक रंग देने से बचे। वहीं महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था खराब न करें। हिंसा के बाद गुरुवार को संभाजी नगर में आरएएफ ने फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन


पढ़िए क्या है पूरा मामला
संभाजी नगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात कुछ युवक आपस में भिड़ गए। इसके बाद 500 लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले को एक घंटे में शांत करा दिया गया। बता दें, जहां उपद्रव हुआ है, वहां भगवान राम का एक प्रसिद्ध मंदिर भी है, जहां रामनवमी पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना थी। 
यह भी पढ़ें- Gujarat: वडोदरा में रामनवमी की शोभायात्रा में पत्थरबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस

नेताओं को राजनीति करने से बचना चाहिए

हिंसा पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, कुछ लोग भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को पता होना चाहिए कि ऐसी स्थितियों में कैसे व्यवहार करना है। इसलिए, अगर कोई इस तरह के गलत बयान दे रहा है, तो उन्हें इससे बचना चाहिए। सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए। अगर कोई इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है, तो यह यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

शीर्ष अदालत ने अवमानना की कोई कार्रवाई नहीं की

पुलिस के मुताबिक, हिंसा में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। न्यायमूर्ति केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना ने भड़काऊ भाषणों पर लगाम लगाने में कथित नाकामी के लिए महाराष्ट्र के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को नफरत फैलाने वाले भाषणों पर गंभीर आपत्ति जताई है। हालांकि, फडणवीस ने कहा कि शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार के खिलाफ कोई अवमानना कार्रवाई शुरू नहीं की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Maharashtra: संभाजीनगर में रामनवमी से पहले भिड़े दो पक्ष, जलगांव में मस्जिद के बाहर गाना बजाने पर भड़की हिंसा

फडणवीस ने कहा, "सबसे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है। सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि अन्य राज्यों में क्या हो रहा है और केवल महाराष्ट्र को निशाना बनाया जा रहा है। तब अदालत ने सभी राज्यों के लिए एक सामान बयान दिया कि राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से इसका गलत अर्थ निकाल रहे हैं। 

महाराष्ट्र सीएम भी बोले

वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं अधिकारियों और लोगों से अपील करता हूं कि क्षेत्र में शांति बनाए रखें। जिस तरह आजतक प्रदेश में सभी त्योहार मनाए गए हैं, वैसे ही त्योहार मनाने चाहिए। कानून व्यवस्था को खराब न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें