फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास समन्वय शक्ति 2025: असम-मणिपुर में सेना नागरिक सहयोग की नई पहल, अब सुरक्षा पर ऐसे होगा खास फोकस

Wed, 20 Aug 2025 11:18 PM IST
हिमांशु चंदेल अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

भारतीय सेना ने असम और मणिपुर में राज्य प्रशासन और नागरिक संस्थाओं के साथ ‘समन्वय शक्ति 2025’ अभ्यास शुरू किया है। इसका उद्देश्य आपसी तालमेल बढ़ाना, सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करना और जनता का भरोसा मजबूत करना है।
विज्ञापन
भारतीय सेना की नई पहल अभ्यास समन्वय शक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने ऊपरी असम और मणिपुर में राज्य प्रशासन और नागरिक संस्थाओं के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसका नाम ‘अभ्यास समन्वय शक्ति 2025’ रखा गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा बलों और प्रशासनिक संस्थाओं के बीच तालमेल बढ़ाकर क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान करना और आम जनता का भरोसा मजबूत करना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ऊपरी असम के लाईपुरी में किया गया।
विज्ञापन


भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उद्घाटन सत्र में भारतीय सेना, वायुसेना, जिला प्रशासन, पुलिस, खुफिया एजेंसियां, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, बीआरओ, जीआरईएफ, रेलवे, शैक्षणिक संस्थान और ऑयल इंडिया, आईओसीएल, कोल इंडिया के सुरक्षा अधिकारी तथा स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस साझेदारी का मकसद सभी संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाना है।

मणिपुर में भी होगा अभ्यास
उन्होंने बताया कि इसी तरह का अभ्यास 20 से 30 अगस्त तक मणिपुर में होगा। इसमें आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग की पहल, वन विभाग, नशा उन्मूलन, सिंचाई, सड़क सुरक्षा और सशस्त्र बलों में रोजगार के अवसरों पर चर्चा होगी। इसके अलावा खेल, राज्य पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच समन्वय तथा ऑपरेशन सद्भावना के तहत बुनियादी ढांचे के विकास जैसे पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी ने लिया अंगदान का संकल्प, बोले- सच्चे सैनिक की यही पहचान

10 दिनों तक चलेगा गहन अभ्यास
यह दस दिवसीय अभ्यास केवल औपचारिक नहीं रहेगा, बल्कि इसमें व्यावहारिक अभ्यासों पर भी जोर दिया जाएगा। इसका मकसद संचार चैनलों को और मजबूत करना, मानक संचालन प्रक्रियाओं को सुधारना और आपसी समन्वय से हर स्थिति का बेहतर समाधान निकालना है। इससे प्रशासन और सेना दोनों को आपात स्थितियों से निपटने में और अधिक क्षमता मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या निर्वाचित सरकारें राज्यपाल की मर्जी पर चलेंगी? गवर्नर की शक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

विश्वास और विकास की दिशा में कदम
‘अभ्यास समन्वय शक्ति' केवल सुरक्षा से जुड़ा कदम नहीं है, बल्कि यह जनता और संस्थाओं के बीच विश्वास के बंधन को भी मजबूत करेगा। इसके जरिए सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की तैयारी बढ़ेगी, राष्ट्र निर्माण की दिशा में विकास को गति मिलेगी और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें