फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशलिस्टों का गढ़ रहा है मणिपुर, इरोम के प्रचार में जुटेंगे समाजवादी

Wed, 22 Feb 2017 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी चिन्तक व चिन्तन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र लम्बे समय तक सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार की खुली लड़ाई लड़ने वाली इरोम चानू शर्मिला का प्रचार करने मणिपुर जायेंगे। मिश्र वहां 23 फरवरी से 5 मार्च तक प्रवास करेंगे।
विज्ञापन


उनके चुनावी अभियान की शुरूआत 25 फरवरी से पोना बाजार (इम्फाल) स्थित लोहिया सत्याग्रह स्थल से करेंगे, जहां महान समाजवादी चिन्तक राममनोहर लोहिया ने 11 अप्रैल 1955 को मणिपुर में लोकतंत्र, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय एवं समाजवाद के सशक्तिकरण हेतु सविनय अवज्ञा, प्रतिकार सभा एवं सत्याग्रह करते हुए गिरफ्तारी दी थी।

लोहिया के जनसंघर्षों की परम्परा को इरोम ने लगातार 16 वर्ष (2 नवम्बर 2000 से 9 अगस्त 2016 तक) धरना देकर आगे बढ़ाया है। इसलिए समाजवादी चिन्तन सभा ने शर्मिला को समर्थन देने और उनका प्रचार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें