फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान, सैफ और तब्बु समेत पांच फिल्मी सितारों को अदालत में होना होगा पेश

Tue, 24 Jan 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान को आर्म्स एक्ट में बरी होने से मिली बड़ी राहत के बाद अब बुधवार को कांकाणी शिकार प्रकरण में सलमान खान को फिर जोधपुर की अदालत में पेश होना होगा।
विज्ञापन


सलमान सहित अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री तब्बु, सोनाली बेंद्रे व नीलम को मुल्जिम बयान के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। इनकी उपस्थिति में आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे।

गौरतलब है कि जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 की रात सलमान, सैफ, सोनाली, तब्बू व नीलम पर हिरण शिकार का आरोप हैं।

सलमान ने वहां दो काले हिरण का शिकार किया। ग्रामीणों ने जिप्सी में इन कलाकारों को देखा था। लोगों को देख वे हिरण को छोड़कर भाग खड़े हुए थे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

तीन मामले हैं हिरण शिकार के

सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरण शिकार के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। हिरण शिकार के दो मामलों में निचली अदालत ने सलमान को दोषी मानते हुए एक व पांच साल की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में सलमान को बरी कर दिया था। राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी हुई है। कांकाणी शिकार प्रकरण में इन कलाकारों के सामने अरोप सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें