फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IICC: सलमान खुर्शीद इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष चुने गए, RSS समर्थित उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा

Thu, 15 Aug 2024 02:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि आरएसएस समर्थित उम्मीदवार को माजिद अहमद तालिकोटी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद - फोटो : X-@salman7khurshid
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को बुधवार को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (आईआईसीसी) का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर खुर्शीद ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही खुशी का पल है और हम साथ मिलकर काम करेंगे। 

विज्ञापन


RSS समर्थित उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा
इस पद के लिए हुए चुनाव में खुर्शीद को 721 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आसिफ हबीब को 278 वोट ही मिले। वहीं आरएसएस समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक और ऑन्कोलॉजिस्ट माजिद अहमद तालिकोटी भी अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में थे, लेकिन वह 227 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अध्यक्ष चुने जाने पर दिया धन्यवाद
खुर्शीद ने इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर का अध्यक्ष चुने जाने पर सभी लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, "आईआईसीसी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपके विश्वास और समर्थन के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई! हम साथ मिलकर आईआईसीसी के मूल्यों की बेहतरी और संरक्षण की दिशा में काम करेंगे।"

बांग्लादेश जैसा भारत में भी हो सकता है: खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दो दिन पहले कहा था कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। खुर्शिद ने कहा, "कश्मीर में सब कुछ सामान्य दिख सकता है। लेकिन सच्चाई सतह के कहीं नीचे है। बांग्लादेश जुलाई से हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों की लहर से हिल गया था, जिसके बाद शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।’
विज्ञापन




 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें