बलात्कार पीड़िता से खुद की तुलना करने पर फिल्मकार अनुराग कश्यप ने सलमान खान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करना ‘सोच की कमी’ और ‘मूखर्ता’ है। इतना ही नहीं, अनुराग कश्यप ने सलमान का इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार पर भी सवाल उठाए हैं, जो उनकी टिप्पणी के बाद हंस रहा था।
‘सुल्तान’ के लिए कड़ा प्रशिक्षण लेने वाले अभिनेता ने मीडिया से साक्षात्कार में कहा कि फिल्म ‘सुल्तान’ के एक खास दृश्य की थका देने वाली शूटिंग के बाद वह ‘बालात्कार पीड़िता’ की तरह महसूस करते थे। सलमान ने कहा, 'उन छह 'घंटों की शूटिंग के दौरान, मुझे बहुत भार उठाना पड़ता था और धक्का देना पड़ता था। यह करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि मुझे 120 किलो के व्यक्ति को 10 अलग अलग तरीकों से 10 बार उठाना पड़ता था। सलमान ने कहा कि रिंग में होने वाली असली लड़ाई के दौरान इस तरह के काम को बहुत बार दोहराया नहीं जाता है। जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आता था, तब मैं एक बलात्कार पीड़िता की तरह महसूस करता था।'
इसे हेडलाइन का रूप देना कितनी गैरजिम्मेदाराना है- अनुराग
- फोटो : getty
सलमान ने जिस पत्रकार के सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की थी, अनुराग ने उस पत्रकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे बयान को लेकर अभिनेता से सवाल करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि लेकिन क्या यह सलमान की अकेले की जिम्मेदारी है? जो व्यक्ति उनका साक्षात्कार ले रहा है, जब वह ऐसी तुलना करते हैं, वह उस पर हंसता है। वह उनसे सवाल नहीं करता। अपने मन में वह सोच रहा है कि मुझे हेडलाइन मिल गई। इसे हेडलाइन का रूप देना कितनी गैरजिम्मेदाराना है।
'सोच की कमी और मूखर्ता’ है सलमान की यह टिप्पणी- अनुराग
- फोटो : ani
अनुराग ने कहा कि 50 साल के अभिनेता का ऐसी टिप्पणी करना ‘सोच की कमी और मूखर्ता’ है। उन्होंने कहा कि हम इसे केवल एक इंसान की जिम्मेदारी क्यों बना रहे हैं? उनका ऐसी तुलना करना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह उनकी विचारशून्यता है, एक तरह से मूखर्तापूर्ण है। मुझे यकीन है कि वह इस पर अफसोस कर रहे होंगे और इसके लिए माफी मांगेंगे। अगर उन्हें सच में परवाह है तो उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।