पाकिस्तानी कलाकारों का मसला दिन ब दिन बिगड़ता जा रहा है। मंगलवार को राज ठाकरे की पार्टी मनसे के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने करण जौहर की ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। वे फवाद खान की पाकिस्तान वापसी चाहते हैं।
अंबोली पुलिस स्टेशन ने उन कार्यकर्ताओं को डिटेन तो कर लिया, पर अब मसले को संभालने की खातिर कमान खुद सलमान खान ने अपने हाथों में ली है। उन्होंने राज ठाकरे को रात घर बुला इस बारे में मीटिंग की है। उम्मीद है मनसे कार्यकर्ता काबू में आएंगे।