फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड संग मेरठ के जाम में फंसे सलमान खान, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Sat, 23 Apr 2016 04:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
मेरठ के टोल प्लाजा के जाम में शुक्रवार को सलमान खान भी फंस गए। दोपहर तीन बजे से सात बजे तक टोल पर जाम लगा। वहीं सलमान का काफिला 5:40 बजे टोल पर पहुंचा। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया और सल्लू के काफिले को निकलवाया।
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
अभिनेता सलमान खान सुल्तान की शूटिंग पर अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड लूलिया वेंटर को साथ लेकर आए थे। तीन दिन तक लूलिया फार्म हाउस से बाहर नहीं निकली। सलमान शूटिंग पर अकेले जाते थे। मुजफ्फरनगर से वापस लौटते समय सलमान खान के साथ कार में लूलिया कैमरे में कैद हो गईं।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
सलमान खान अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए तीन दिन मुजफ्फरनगर में रहे। यह फिल्म ईद पर रिलीज होनी है। सलमान खान के साथ रोमानियन मॉडल लूलिया वेंटर भी आई थीं। सलमान यह बात छुपाने के लिए किसी भी दिन लूलिया को सेट पर नहीं ले गए। लूलिया फार्म हाउस में ही ठहरी हुई थीं। सलमान शूटिंग पर अकेले ही जाते थे।

4 of 8
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
बिगबॉस सीजन नौ में एंट्री करने वाली लूलिया का नाम आजकल सलमान खान के साथ जुड़ रहा है। उन्हें अक्सर सलमान खान के साथ देखा जा रहा है। लूलिया सलमान खान के परिवार से भी परिचित हैं। पिछले दिनों दोनों की मंगनी की खबर भी उड़ी थीं, लेकिन सलमान इससे इंकार करते रहे। लूलिया आजकल बॉलीवुड में करियर बनाने में जुटी है। लूलिया हॉल ही में रिलीज हुई ओ तेरी फिल्म के एक गाने में हीरो पुलकित सम्राट के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन

5 of 8
सलमान खान - फोटो : amar ujala bureau
मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग खत्म कर सलमान दिल्ली रवाना हुए। शाम को 13 गाड़ियों के काफिले के साथ वह टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां पहले से ही जाम लगा था। कुछ देर बाद वे 12 नंबर लेन पर पहुंचे। आगे सीओ शुक्रताल और भोपा इंस्पेक्टर पीपी सिंह थे। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने टोल की लेन पर खड़े वाहनों को जल्दी से निकाला और लेन को खाली कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
Salman on scooter - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को घेर लिया और मीडिया कर्मियों को भी आगे नहीं आने दिया। कैमरा चला तो ड्राइवर ने फोटो खींचने से मना कर दिया। पूरा काफिला बिना टोल टैक्स दिए निकाला गया। सलमान सफेद कलर की मर्सिडीज में ग्रे कलर की टी-र्शट पहनकर आगे बैठे थे।
विज्ञापन

7 of 8
Salman on scooter - फोटो : अमर उजाला
टोल पर जाम होने के कारण सलमान खान की सुरक्षा में लगे गार्ड टोल पर पहुंचकर टोल कर्मियों से ही उलझ गए। वह मीडिया को पास नहीं आने दे रहे थे और सुरक्षा कर्मियों को भी दूर कर रहे थे। जिसके चलते सुरक्षा कर्मियों की काफी नोकझोंक हुई। सलमान खान का एक सुरक्षा कर्मी चलती हुई गाड़ी में चढ़ते हुए गिर भी पड़ा, गाड़ी रुकने के बाद वह फिर से बैठा।
विज्ञापन

8 of 8
सलमान खान
तीन दिन की शूटिंग के बाद अभिनेता सलमान खान शुक्रवार शाम दिल्ली लौट गए। फॉर्म हाउस से जब उनका काफिला निकला, तब सैकड़ों प्रशंसक उनके इंतजार में बाहर खड़े हुए थे। सलमान ने कार में बैठे हुए हाथ उठाकर अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। पिछले तीन दिन से गुलजार फॉर्म हाउस फिर सुनसान हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें