फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण शिकार मामले में कल सुनवाई, सलमान पहुंचे जोधपुर

Sun, 06 May 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में कल सुनवाई से पहले जोधपुर हवाई अड्डे पहुंच गए हैं। इससे पहले अभिनेता सलमान खान को जोधपुर सेशंस कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।
विज्ञापन

 


जोधपुर कोर्ट सोमवार को उनकी सजा के खिलाफ अपील सुनेगी। सलमान के वकीलों ने अदालत में सजा को निलंबित करने के लिए याचिका दायर की है। सजा मिलने के बाद सलमान 7 अप्रैल को जमानत मिलने से पहले जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रात बिता चुके हैं।

आपको बता दें कि अगर किसी भी व्यक्ति को सीधे-सीधे जेल न भेजकर छोड़ा जाता है तो उससे दो तरह के बॉन्ड भरवाए जाते हैं। एक सिक्योरिटी बॉन्ड और दूसरा पर्सनल बॉन्ड। आमतौर पर अदालत दोनों तरह के बॉन्ड जारी करने का आदेश देती है। 
विज्ञापन


1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है। उनके साथ इस मामले में बाकी चार बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे भी आरोपी थे। इन्हें बरी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें