फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का फैसला: कोरोना पर काबू पाने की कवायद, सात स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद

Fri, 09 Apr 2021 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा था पालन
  • मध्य रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम
  • इन सात स्टेशनों से चलती है लंबी दूरी की ट्रेनें
विज्ञापन
लोकमान्य तिलक स्टेशन के बाहर खड़े लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस आउट ब्रेक हो रहा है। पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में निकल रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग महानगर से पलायन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के कई रेलवे स्टेशनों पर क्षमता से ज्यादा भीड़ बढ़ गई है। कोरोना महामारी के दौरान भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई के छह रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बेचना बंद कर दिया है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि मुम्बई के सीएसएमटी के अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ बेचना बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। इन  स्टेशनों पर पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। सुतार ने बताया कि गर्मियों में अनावश्यक भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि

विज्ञापन

 

भीड़ कम करने के लिए टिकट की बढ़ाई थी कीमत
बता दें कि पिछले महीने मध्य रेलवे ने मुंबई के आसपास के 7 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 5 गुना अधिक कर दिया था। सातों स्टेशनों पर 10 रुपए प्लेटफॉर्म टिकट की बजाए 50 रुपए में मिल रहा है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें