फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई मुहिम, चीनी गिफ्ट आइटम की बिक्री 30 फीसदी तक गिरी

Tue, 18 Oct 2016 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : chinese goods
विज्ञापन
दीपावली पर बिकने वाले चीनी आइटमों के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम का असर दिखने लगा है। चीन के इलेक्ट्रिक व गिफ्ट सामान की थोक बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। 
विज्ञापन


चीन के पटाखों पर पहले से ही सख्ती है और इसके आयात पर प्रतिबंध की वजह से चीनी पटाखों की बिक्री चोरी-छिपे ही की जा रही है। अब तो टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले मनोरंजन शो में भी चीन के सामान की खरीदारी नहीं करने की अपील की जा रही है। 

हालांकि कारोबारियों का कहना है कि चीन के सामान के बहिष्कार से चीन का कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि भारत के थोक कारोबारी तीन माह पहले ही चीन से सामान मंगा लेते हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह और साफ होगी स्थिति

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, विभिन्न राज्यों के थोक व्यापारियों से मिले संकेतों के मुताबिक रिटेलरों द्वारा चीनी सामान की मांग में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लगभग 30 फीसदी की गिरावट है। 

अगले सप्ताह से उपभोक्ता दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में आएगा तब स्थिति और साफ होगी। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीसी भरतिया ने कहा की चीनी सामान के इस बहिष्कार से चीन को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि किसी भी सीजन से लगभग 2-3 महीने पहले ही आयातक सामान मंगवा लेते है। 

क्रिसमस और नए साल पर सोच-समझ कर सामान मंगाएंगे आयातक

सदर बाजार के थोक कारोबारी, देवराज बवेजा के मुताबिक चीनी सामान का अभी बहिष्कार करने से क्रिसमस और नए साल के सीजन के लिए चीन से सामान आयात करने के पहले आयातक सोच-समझ कर फैसला लेंगे। दीपावली के मौके पर चीन से आने वाले सामान में मुख्य रूप से खिलौने फर्नीचर, बिल्डिंग हार्डवेयर, पटाखे, बल्ब और बिजली उपकरण, फर्निशिंग फैब्रिक, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन उपकरण, घड़ियां व सजावटी सामान शामिल हैं।
विज्ञापन

विरोध के बावजूद चीनी मोबाइल की बिक्री बढ़ी

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को समर्थन देने के विरोध में भारत में चीन के आइटम का बहिष्कार शुरू हो गया है, लेकिन चीन के मोबाइल फोन की बिक्री में दीपावली के दौरान तेज उछाल आया है। 

स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी, श्याओमी ने पिछले सप्ताह तीन दिनों में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट व स्नैपडील पर 5 लाख फोन की बिक्री की है, जो एक रिकॉर्ड है। वैसे ही लावा, वीवो, जियोनी, माइक्रोमैक्स जैसी चीनी कंपनियों के फोन की बिक्री में भी त्योहारी सीजन में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मजे की बात है कि आगामी 22-24 अक्तूबर की अवधि में भारत व चीन के मोबाइल फोन डीलर नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दीपावली शो का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें