फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक चंदा : विधानसभा चुनावों के बीच चुनावी बांड की बिक्री कल से

Wed, 31 Mar 2021 03:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • निर्वाचन आयोग की एनओसी के बाद केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन
Election commission - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों के मतदान के बीच ही बृहस्पतिवार से राजनीतिक चंदे के चुनावी बांड की बिक्री का 16वां दौर शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक चुनावी बांड की बिक्री शुरू करने की मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय निर्वाचन आयोग ने 17 मार्च को कुछ शर्तों के साथ बांड की बिक्री को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानने की एनओसी दे दी थी।

आयोग ने कहा था कि कोई भी राजनीतिक पदाधिकारी जनसभाओं में या मीडिया या चुनावी राज्यों की विधानसभाओं में चुनावी बांड को लेकर बयानबाजी नहीं करेगा। चुनावी बांड की बिक्री देशभर में भारतीय स्टेट बैंक की 29 चुनिंदा शाखाओं में ही की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी बांड की बिक्री रोकने की याचिका खारिज कर दी थी।

चुनावी चंदे की आड़ में काले धन के लेनदेन को रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए चुनावी बांड शुरू किए गए थे। पहली बार 2018 में एक से 10 मार्च तक चुनावी बांड की बिक्री की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें