मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुंबई पुलिस के द्वारा रविवार तड़के ठाणे से गिरफ्तार एक आरोपी विजय दास ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी विजय दास रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम करता है।
बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर में घुसकर बुधवार देर रात एक शख्स ने हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अब अभिनेता की स्थिति में सुधार हो रही है। आशा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
UPDATE | Saif Ali Khan attack case | The arrested accused, Vijay Das, a waiter at a restaurant, has confessed to having committed the crime: Mumbai Police https://t.co/GmFX77mbLv
आरपीएफ ने हिरासत में लिया एक संदिग्ध
दूसरी ओर दुर्ग आरपीएफ ने सैफ अली खान पर हमले के मामले शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया। इसको लेकर आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया।
(खबर अपडेट हो रही है)