फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: साहेबगंज में दर्दनाक हादसा, शादी में शामिल होने आई तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत; पसरा मातम

Tue, 19 Sep 2023 02:17 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

साहेबगंज में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंगलवार को तीन बच्चियां की नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। तीनों शादी में शामिल होने के लिए गांव में आई हुईं थी। वहीं इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दो अलग-अलग क्षेत्रों से नदीं में नहाने के दौरान डूबने का मामला सामने आया है। गिरिडीह जिले में मंगलवार की सुबह तलाब में नहाने के दौरान चार लड़कियां डूब गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनमें से एक लड़की को बचा लिया गया है। 

विज्ञापन


पांचों लड़कियों की उम्र 15 से कम बताई जा रही है। ये सभी लड़कियां करमा पूजा से पहले नहाने के लिए तलाब में गई थी। तलाब गहरा होने के कारण सभी लड़कियां डूब गई, उनमें से एक को बचा लिया गया है। गिरिडीह के डिप्टी कमिश्नर नमन प्रियेश लकरा ने बताया, लड़कियों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से मृतकों के परिवारवालों को मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपये दिया जाएगा।

साहेबगंज में नदी में नहाने के दौरान डूब गई तीन लड़कियां
एक अन्य मामले में साहेबगंज में नदीं में नहाने के दौरान तीन लड़कियां डूब गई। यह घटना बरहैट थाने के अनर्गत पड़ने वाला खेरवा गांव का है, जो राजधानी रांची से लगभग  280 किमी की दूरी पर है। 
विज्ञापन

बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर की है, जब तीन लड़कियां नहाने के लिए गुमानी नदी में उतरीं, लेकिन गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़कियों की पहचान मंतसा परवीन (10), सीमा खातून (11) और सिमन खातून (15) के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों लड़कियां एक शादी में शामिल होने के लिए गांव आई थीं। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें