सहारा समूह की कंपनी एंबी वैली लिमिटेड की विशेष ऑडिट करने के बाद आयकर विभाग ने कंपनी को 24,646 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है। एवीएल के खातों विशेष जांच और और ऑडिट करने के बाद विभाग ने पाया कि कंपनी ने एक विशेष वर्ष में कथित तौर पर 48 हजार करोड़ रुपये की आय को खातों में नहीं दर्शाया है। इसलिए विभाग ने कंपनी से नए कर की मांग के साथ उस पर जुर्माने की भी मांग की है। सहारा समूह के प्रवक्ता ने इन तथ्यों की पुष्टि की है।