फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रिहा होकर बोलीं साध्वी प्रज्ञा- कांग्रेस शासन में पार हो गई थी अत्याचारों की पराकाष्ठा

Thu, 27 Apr 2017 05:47 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मालेगांव विस्फोट मामले में 9 साल जेल में रहने के बाद बाहर आई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पहला हमला कांग्रेस और उन्हें गिरफ्तार करने वाली एटीएस पर बोला। साध्वी ने खुद को कांग्रेस सरकार के षड़यंत्र का शिकार बताया। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस और यूपीए सरकार ने ईजाद किया था, जिसके तहत मुझे फंसाया गया था।   
विज्ञापन


प्रेस कान्फेंस में ये बोलीं प्रज्ञा ठाकुर-

कारागृह के बंधन से आधी मुक्त हुई हूं। पिछले 9 वर्ष में अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाई थी। मानसिक रूप से अभी भी मुक्त नहीं हो पाई।

'भगवा आतंकवाद' शब्द के नाम पर कांग्रेस और यूपीए सरकार ने बेवजह साजिश करके फंसाया। यह श्ब्द कांग्रेस की देन

एटीएस मुंबई ने मुझे गैरकानूनी तरीके से प्रताड़ित किया। इससे मेरी तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

कांग्रेस के कहने पर मुंबई एटीएस के कुछ पूर्व अफसरों ने मुझे प्रताड़ित किया था, मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। 

कांग्रेस की सरकार में एटीएस ने प्रताड़नों की परकाष्‍ठा कर दी थी। मै पहले फिजिकल फिट थी और फिजिकल ट्रेंड भी थी लेकिन इतने अच्याचार किए गए कि मैं शरीर से पूरी तरह टूट गई।

आज पराश्रित हूं, क्योंकि एटीएस ने मुझे गैरकानूनी तरीके से 13 दिन तक हवालात में रखा। एटीएस की प्रताड़ना से मेरे फेफड़े की झिल्ली फट गई और मैं वेंटीलेटर पर रही थी। 
विज्ञापन


कांग्रेसी षडयंत्र और कांग्रेसियों ने मुझे खत्म करने का पूरा प्रयास कर लिया था। मुझे मुंबई एटीएस के पूर्व चीफ हेमंत करकरे और कर्मवीर सिंह और खानविलकर ने बहुत प्रताड़ित किया था। 
विज्ञापन


आज तक किसी स्‍त्री के शरीर को किसी पुरुष ने इतना प्रताड़ित नहीं किया। मैं अपने गुनहगारों को कानूनी तौर पर सजा दिलवाने का प्रयास करूंगी

घटना से चार साल पहले ही मैंने बाइक बेच दी थी फिर भी उस बाइक का जिम्मेदार मुझे बताया गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें