फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बारात' लेकर रेड करने पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी

Thu, 27 Apr 2017 05:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
विज्ञापन
आयरकर विभाग के अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कैसे तरह-तरह के तरीके आजमाने पड़ते हैं, इसकी बानगी बुधवार को कर्नाटका के कोडागु में नजर आई।
विज्ञापन


40 आई-टी अधिकारियों की एक टीम को कॉफी मालिक के यहां छापा मारना था। अधिकारियों को मालिकों के SLN कॉफी परिसर में घुसना था, वह भी बिना किसी को शक हुए। इसके लिए उन्होंने खास प्लानिंग की और पूरी टीम ने बारातियों का भेष धर लिया।

अधिकारियों की टीम 13 इनोवा गाड़ियों को फूलों से सजा-धजा कर बारातियों की तरह एसएलएन समूह के पार्टनर्स एन सथप्पन और एन विश्वनाथन के यहां पहुंची। गाड़ी पर शादी का कार्ड भी चिपकाया गया जिसपर लिखा था  'दीवाना परिणय कोमला।'
विज्ञापन


अधिकारियों ने तैयारी ऐसी की थी कि किसी को भी उनपर शक नहीं हुआ। नकली बारातियों के आयकर विभाग के अधिकारी होने का राज भी उस वक्त खुला जब उन्होंने खुद ही सथप्पन और एन विश्वनाथन को अपने बारे में बताया।

अधिकारियों द्वारा छापेमारी की यह कार्रवाई सुबह 8 बजे शुरू हुई। अधिकारियों ने घर और एसएलएन कॉफी ग्रुप की संपत्तियों के अलावा कॉफी निर्यात केंद्रों पर भी छापा मारा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एसएलएन समूह के पार्टनर्स एन सथप्पन और एन विश्वनाथन यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके एक नेता के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें