फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकबाल मिर्ची की दो संपत्तियों की नीलामी करेगी सरकार, करोड़ों की हैं कीमत

Tue, 19 Nov 2019 12:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
इकबाल मिर्ची (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान में छिपे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के सदस्यों से जुड़ी दो संपत्तियों की नीलामी 'स्मग्लर्स एंड फॉरेन एक्सचेंट मैनिपुलेटर्स एक्ट (एसएएफईएमए) करने जा रहा है।

विज्ञापन


ये दोनों संपत्तियां मुंबई के सांता क्रूज वेस्ट के मिल्टन अपार्टमेंट्स के फ्लैट नंबर 501 और 502 हैं। इन दोनों फ्लैटों की नीलामी का रिजर्व कीमत तीन करोड़ 45 लाख रुपये रखी गई है। इन संपत्तियों की नीलामी मंगलवार को मुंबई में होगी। 

गौरतलब है कि परिवर्तन निदेशालय इकबाल मिर्ची और एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के बीच कथित जमीन सौदे को लेकर भी जांच कर रही है। ईडी का आरोप है कि पटेल के परिवार की तरफ से प्रमोटेड कंपनी और इकबाल मिर्ची के बीच डील हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस डील के जरिए मिलेनियम डिवेलपर्स को मिर्ची का वर्ली स्थित प्लॉट दिया गया था। प्लॉट पर मिलेनियम डिवेलपर्स ने 15 मंजिला कमर्शियल और रेजिडेंशल इमारत बनाई है।

वहीं, इसी महीने प्रवर्तन निदेशालय ने इकबाल मिर्ची से संबंधों को लेकर दीवान हाउसिंग कॉर्प लिमिटेड (जीएचएफएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक कपिल वधावन को तलब किया था। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा को ईडी ने समन भेजा था। 

कौन था इकबाल मिर्ची?
मेमन इकबाल उर्फ इकबाल मिर्ची दर्जनों मामलों में एक वांछित अपराधी था, जिस पर हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही से लेकर ड्रग तस्करी तक शामिल हैं। हालांकि वह 1993 मुंबई सीरियल धमाकों में अपराधी नहीं था। इंटरपोल द्वारा साल 1994 में मिर्ची के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। 1993 के बम धमाकों के बाद वह दुबई शिफ्ट हो गया और उसके बाद उसने लंदन को अपना अगला ठिकाना बनाया। साल 2013 में उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें