फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची बोलीं- अयोध्या में 6 दिसंबर को धूमधाम से करेंगे राम मंदिर का शिलान्यास

Sat, 03 Nov 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sadhvi Prachi
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए नेताओ की बयानबाजी जारी है। इस कड़ी में अब भाजपा नेता साध्वी प्राची ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम जी का मंदिर धूमधाम से बनेगा। इसका शिलान्यास भी हमें 6 दिसंबर को ही करना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के अंदर हिंदुस्तान के हिंदुओं को बुलाओ और राम मंदिर की घोषणा करो। इसके बाद किसी की जरूरत नहीं है राम मंदिर बन जाएगा। उन्होंने यह बात शनिवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कही। 
विज्ञापन

 



इससे पूर्व आरएसएस नेता भैया जी जोशी ने संघ की बैठक के बाद कहा कि उन्हें और हिंदू समाज को कोर्ट से राममंदिर के बारे में दिवाली तक अच्छा फैसला आने की उम्मीद थी। लेकिन कोर्ट के द्वारा सुनवाई टालने से हिंदू समाज में निराशा पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को राममंदिर निर्माण के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों पर विचार करना चाहिए। अगर किसी तरीके से बात न बने तो उसे कानून बनाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह कहकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो राममंदिर निर्माण के लिए साल 1992 की तरह दोबारा आंदोलन करेंगे। 

वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर कोई योजना बनाई होगी जो भगवान राम की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि दीपावाली आने दीजिये, आपको अच्छी खबर मिलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद तोगड़िया ने कहा कि आज जब उन्हीं की सरकार है तो वे आंदोलन किसके खिलाफ करेंगे और इसकी क्या आवश्यकता है। आरएसएस केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण करने के लिए आदेश क्यों नहीं देता।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें