उन्होंने यह भी साफ किया कि राम मंदिर के मुद्दे पर भी सरकार कोई ठोस फॉर्म्यूला लाए जैसे एससी-एसटी एक्ट के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए संशोशित एससी-एसटी एक्ट को संसद में पारित कर दिया उसी तरह सरकार को रामलला के लिए भी कानून लाकर राममंदिर निर्माण अविलंब कराना चाहिए। रामलला का मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है के सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि आतंकवादियों के लिए अगर कोर्ट रात में खुल सकती है तो फिर रामलला के लिए इतनी देर क्यों हो रही है।
राजनीति में आने के सवाल पर बोंली समय तय करेगा आगे क्या करना है
साध्वी प्राची से जब 2014 में लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंन कहा कि मेरा राजनीति में आने की फिलहाल कोई मंशा नहीं है। मैं अभी न टिकट के लिए न राजनीति में सक्रिय होने का प्रयास कर रही हूं मेरा फिलहाल मकसद सिर्फ राम मंदिर का निर्माण कराना है। मैंने हमेशा से ही भगवान राम के नाम की लड़ाई लड़ी है। मुझे दुख है कि हिंदू वादी देश होने के बाद भी राम मंदिर निर्माण में इतनी देर हो रही है तो क्या पाकिस्तान में हिंदू मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए।
एक तरफ बीजेपी की तारीफ भी की
देश की अन्य समस्याओं के सवाल के जवाब में साध्वी प्राची ने कहा कि अटल सरकार ने ही देश में विकास की गंगा बहाई थी। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो हिंदुत्व और विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में विकास का एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम में मैंने भी बागपत में अपना योगदान दिया था। बरेली में लड़कियों की लड़ाई में मैंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।