फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम सरकार के चिंतन शिविर में शामिल हुए जग्गी वासुदेव, समझौते पर किए हस्ताक्षर

Sat, 24 Sep 2022 11:51 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, काजीरंगा में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के उद्घाटन पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि सद्गुरुजेवी की दूरदृष्टि से हमारे चिंतन शिविर को लाभ मिलेगा
विज्ञापन
सदगुरु जग्गी वासुदेव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम भाजपा का तीन दिवसीय चिंतिन शिविर असम के काजीरंगा में उद्घाटन हुआ। चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र में आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव पहुंचे और इसमें भाग लिया। यहां पहुंचने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, काजीरंगा में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के उद्घाटन पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि सद्गुरुजेवी की दूरदृष्टि से हमारे चिंतन शिविर को लाभ मिलेगा और भविष्य में बेहतर काम करने और रोडमैप बनाने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। इस मौके पर काजीरंगा में सभी मंत्री, भाजपा विधायक और वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और भविष्य की कार्रवाई की योजना बनाने के लिए शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।

'मिट्टी बचाओ' आंदोलन पर सद्गुरु के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने काजीरंगा सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ 'मिट्टी बचाओ' आंदोलन पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मिट्टी के सतत उपयोग को बढ़ावा देने और इसके क्षरण को रोकने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। जग्गी वासुदेव असम सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार सुबह काजीरंगा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें