फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल इंडिया अभियान का प्रचार करेंगे सचिन 

Sat, 09 Apr 2016 05:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ाते नजर आएंगे
  • पूर्व क्रिकेटर ने अभियान को सभी के लिए बताया बेहतरीन अवसर
विज्ञापन
स‌चिन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ाते नजर आएंगे। युवाओं को रिझाने और कौशल विकास के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सरकार ने उन्हें ‘आई सपोर्ट स्किल इंडिया’अभियान के प्रचार के लिए साइन किया है।
विज्ञापन


कौशल एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सचिन इस समय की महान भारतीय गाथाओं में से एक हैं। वह सच्चे ग्लोबल आइकन हैं। उन्होंने अपनी स्किल से क्रिकेट को आगे बढ़ाया और कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

सरकार स्किल का सम्मान करती है और नए अभियान के पीछे यही विचार है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने कौशल को व्यक्तित्व के विकास का जरूरी हिस्सा बताया है। उनके अनुसार, ‘हमें ऐसा कौशल सीखने की जरूरत है, जो हमारे शौक के मुताबिक हो और मौके बनाए। स्किल इंडिया सभी के लिए बेहतरीन अवसर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें