फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIB पर उड़ाया सचिन और लता का गंदा मजाक, मुकदमा दर्ज

Mon, 30 May 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी फूहड़ता के कारण पूर्व में चर्चा में आ चुका कॉमेडी यू ट्यूब चैनल एआईबी फिर आलोचनाओं के घेरे में है। एआईबी पर इस बार निशाना बनाया गया है महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को। एआईबी के सदस्‍य तन्मय भट ने इस वीडियो को बनाया है। 
विज्ञापन


वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई है। बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी इस वीडियो की आलोचना की है। मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से तन्मय भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शिवसेना ने भी इसकी निंदा की है।

तन्मय भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर 26 मई को 'सचिन बनाम लता सिविल वार' नाम से पोस्ट की गई इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर को एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में सचिन और लता से मिलते जुलते चेहरे और उनकी आवाज की नकल उतारते हुए एक दूसरे पर भद्दी टिप्पणी की गई है। 
विज्ञापन


तन्मय ने न सिर्फ लता मंगेशकर की उम्र पर टिप्पणी की बल्कि एक चर्चित टीवी शो के चरित्र से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि अब उन्हें मर जाना चाहिए। वीडियो में कई बार बातचीत के दौरान फूहड़ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई। 
विज्ञापन

अनुपम और रितेश देशमुख ने की आलोचना

तन्मय भट्ट - फोटो : bbc
दिग्‍गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे नौ बार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का अवार्ड मिला है। मेरे अंदर भी हास्य की समझ है लेकिन ये हास्य नहीं है। घृणित और असभ्य है।'  I am 9 times winner of #BestComicActor. Have a great sense of humor. But This's NOT humor. #Disgusting&Disrespectful https://t.co/sTuTfbAOrU — Anupam Kher (@AnupamPkher) May 29, 2016 अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, 'मैं हैरान हूं, न अपमान स्वीकार्य है और न ही ये हास्य है।' वहीं कमाल खान ने ट्वीट किया, 'मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि वो कॉमेडी के नाम पर महान और बूढ़े लोगों का अपमान क्यों कर रहे हैं।'  Am absolutely shocked.Disrespect is not cool and neither is it funny. https://t.co/ymYPi9hxuv
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें