फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला मंदिर में 2 महिलाओं ने प्रवेश की कोशिश की, जमा हुए प्रदर्शनकारी

Wed, 16 Jan 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
sabrimala temple
विज्ञापन

30 साल की दो महिलाओं को गुस्साए श्रद्धालुओं ने बुधवार को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। रेशमा और सनीला नाम को दोनों महिलाएं  कन्नूर की रहने वाली है। लगभग साढ़े पांच किमी की यात्रा तय करने के बाद वह चोटी तक पहुंची थी मगर गुस्साए भक्तों की भीड़ ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत सुबह पांच बजे की थी। दोनों के मुताबिक वह दर्शन इसलिए करने आईं थी क्योंकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया था। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने दोनों महिलाओं को पंबा के बेस कैंप ले जाना मुनासिब समझा और उन्हें दो घंटे तक वहीं रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

 



बता दें कि पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की पाबंदी हटा दी थी। हालांकि, भगवान अयप्पा स्वामी के भक्तों के विरोध के कारण एक भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकी थी।

राज्य की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार ने कहा था कि वह कोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके बाद दो जनवरी को कनकदुर्गा और बिंदु नाम की दो महिलाओं ने पुलिस के सहयोग से मंदिर में प्रवेश किया था। इनके प्रवेश के बाद पूरे प्रदेश में हिंसा भड़क उठी थी। 
विज्ञापन


मंदिर में प्रवेश के बाद 14 जनवरी को जब कनक दुर्गा अपने घर वापस लौटी तो उसके इस कदम से नाराज सास ने उसपर हमला कर दिया। जिसके बाद उसे  मल्लपुरम जिले के पेरिन्थालमन्ना में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कनकदुर्गा ने पेरिन्थालमन्ना पुलिस से अपने सास के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें