बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को अरूणाचल प्रदेश की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ महज 14 रन पर सिमट गई। इस मैच को हिमाचल की टीम ने इस मैच को 1.2 ओवर में 10 विकेट से अपने नाम कर ली।
टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए उतरी अरुणाचल प्रदेश के धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए। बता दें कि टीम के सात बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अरुणाचल प्रदेश की तरफ से नबम यपु ने 12 गेंदों में सबसे अधिक 8 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज इति यादव ने 22 गेंदें खेली, लेकिन महज 2 रन ही बना पाए।
हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्राची चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके। मालूम हो कि रविवार को चीन की महिला टीम भी यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 14 रन पर आउट हुई थी।