केरल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सबरीरमाला केस मामले में अभी तक 2061 लोगों को गिफ्तार किया हैं। वहीं पूरे राज्य में 452 केस दर्ज किए गए हैं। यह सभी लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। इन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 10 साल से 50 साल की महिलाओं के भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश को लेकर हुई हिंसा में लिप्त होने का आरोप है।
इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में बुधवार को 210 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस के अनुसार, इनकी पहचान के लिए सभी जिलों में विशेष टीम बनाई जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को गैर जमानती अपराध का सामना करना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक अगले महीने से आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए सबरीमाला और आसपास के बेस स्टेशनों पर अतिरिक्त 5 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम ने बृहस्पतिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर में और उसके आस-पास पैदा हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति से उन्हें अवगत कराया।