फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabarimala Gold Row: SIT ने TDB के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्रीकुमार को किया गिरफ्तार, अपराध शाखा ने की पूछताछ

Wed, 17 Dec 2025 02:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।

सार

Sabarimala Gold Row: सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी के मामले में एसआईटी ने टीडीबी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस श्रीकुमार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एसआईटी ने उन्हें तलब किया था और उनसे पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबरीमला सोना विवाद में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस श्रीकुमार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


केरल पुलिस के मुताबिक, सबरीमला सोना चोरी मामले में एसआईटी ने देवस्वोम बोर्ड के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस श्रीकुमार को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2019 में जब मंदिर के द्वार पर मूर्तियों से सोने की परत हटाई गई थी, उस समय श्रीकुमार प्रशासनिक अधिकारी के पद पर थे।

ये भी पढ़ें: 'मोहम्मद मोकिम का सोनिया गांधी को लिखा पत्र भाजपा की मानसिकता से प्रेरित', OPCC प्रमुख ने साधा निशाना
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि श्रीकुमार को आज अपराध शाखा कार्यालय में तलब कर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीकुमार की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब दो हफ्ते पहले केरल हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। उनके साथ ही टीडीबी की पूर्व सचिव एस जयश्री की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी से पहले जमानत दी जाती है, तो मंदिर से सोने के गायब होने से जुड़े पूरे मामले की जांच प्रभावित होगी और प्रभावी जांच 'बेकार' हो जाएगी।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि श्रीकुमार और जयश्री दोनों को यह अच्छी तरह पता था कि प्लेटें मूल रूप से सोने से मढ़ी हुई थीं, इसके बावजूद उन्होंने ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें उन्हें तांबे की बनी हुई बताया गया।

ये भी पढ़ें: प्रदूषण से गिरा दिल्ली का 75 प्रतिशत थोक व्यापार, व्यापारी संगठन का दावा, खरीदारी को नहीं आ रहे लोग
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से नियुक्त एसआईटी द्वारपालक (रक्षक देवता) मूर्तियों की सोने की प्लेटों और श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजों के फ्रेम से सोना गायब होने से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। इन दोनों मामलों में श्रीकुमार सातवें आरोपी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

उनसे पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन वासु और ए पद्मकुमार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें