फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल भी सार्क समिट पर मंडरा रहा खतरा, बैठक को लेकर नहीं हुई कोई चर्चा

Sat, 23 Sep 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
लगातार दूसरे साल सार्क देशों के सम्मेलन पर खतरा बना हुआ है। 2016 में भारत, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के आतंक के सपोर्ट के नाम पर बैठक में न शामिल होने का फैसला किया था। 2016 में सार्क देशों की बैठक पाकिस्तान में होनी थी, लेकिन इन देशों के बायकॉट के बाद इसे रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस साल भी आलम कुछ ऐसा ही है। सार्क सम्मेलन को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हो रही है। बता दें कि आम तौर पर सार्क बैठकों का आयोजन हर साल नवंबर में होता है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल एसेंबली के दौरान सुषमा स्वराज ने सार्क देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की, लेकिन यहां भी भारत ने सार्क सम्मेलन के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई। 

पढ़ें: सुषमा स्वराज ने 8 देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, भारत के विकास एजेंडे पर चर्चा

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों का असर पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ रहा है। वहीं भारत के अहम भूमिका वाले, सार्क सम्मेलन का महत्व भी कम हो रहा है। सुषमा स्वराज ने सार्क सम्मेलन के बारे में तो कुछ नहीं किया, लेकिन उन्होंने आतंकवाद पर चिंता जरूर व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता खतरे में'

- फोटो : ANI
स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र के इतर पाकिस्तान के संदर्भ में कहा कि धमकियों और वारदातों में इजाफे से दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता खतरे में पड़ गई है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समृद्धि, संपर्क और सहयोग केवल शांति और सुरक्षा के वातावरण में ही हो सकता है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपना वक्तव्य रखते हुए स्वराज ने कहा इस क्षेत्र में गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें