फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षेस शिखर सम्मेलन: राजनाथ बोले- क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक-दूसरे की संवेदनाओं को समझना आवश्यक

Tue, 28 Jan 2020 12:02 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

आतंकवादियों, उनके वैचारिक तथा वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने को बेहद आवश्यक बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षेस शिखर सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा कायम करने के लिए एक-दूसरे की संवेदनाओं को समझना और हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त रुख अपनाने की खातिर भारत एक देश को छोड़कर अन्य पड़ोसियों के साथ संवाद कायम कर रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि एक देश को छोड़कर, जो कि वास्तव में पाकिस्तान है, क्षेत्र के देशों में दखल नहीं देने की नीति को अपनाया गया है। उन्होंने पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए कहा कि एक देश के बर्ताव के कारण दक्षेस की पूरी क्षमता का दोहन नहीं हो पा रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें