फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक तनाव के बीच नेपाल में होगी सार्क सदस्यों की बैठक

Tue, 31 Jan 2017 09:28 AM IST
एजेंसी/ काठमांडू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव के बीच दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के वरिष्ठ अधिकारी इस सप्ताह नेपाल की राजधानी काठमांडू में बैठक करेंगे। अधिकारी 19वें सार्क सम्मेलन की तारीख तय करने पर व अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक प्रोग्रामिंग समिति में हिस्सा लेने के लिए 1 और 2 फरवरी को होगी। 19वां सार्क सम्मेलन पिछले साल इस्लामाबाद में होना था जिसे टाले जाने के बाद यह सार्क के सदस्य राष्ट्रों की पहली बैठक होगी। 

पिछले साल इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन को टाले जाने के बाद पहली बार कई मुद्दों पर चर्चा के लिए यहां बैठक हो रही है। बैठक के दौरान सदस्य राष्ट्रों के संयुक्त सचिव सार्क सचिवालय और पांच क्षेत्रीय केंद्रों के बजट समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पाकिस्तान पर आतंकवाद पर सहयोग न करने का आरोप

- फोटो : social media
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर चार सदस्य देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश और भारत ने पिछले साल 9 और 10 नवंबर को इस्लामाबाद में होने वाले दक्षेस सम्मेलन को टालने का अनुरोध किया था। इसके बाद दक्षेस के वर्तमान अध्यक्ष नेपाल ने अगले आदेश तक सम्मेलन को टालने का फैसला किया था। 

भारत समेत तीन अन्य देशों ने पाकिस्तान पर शिखर सम्मेलन के लिए अनुकूल माहौल तैयार नहीं करने और दक्षिण एशिया में सीमा पार से आतंकवाद से लड़ाई में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें