फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस400 मिसाइल में रूस ने नहीं दी संप्रभु गारंटी: वायुसेना

Tue, 12 Feb 2019 12:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एस400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल वीएस चौधरी का कहना है कि रूस ने एस-400 एयर मिसाइल सिस्टम सौदे में कोई संप्रभु गारंटी नहीं दी है। भारत रूस के साथ एस-400 मिसाइल सिस्टम के सौदे पर हस्ताक्षर कर चुका है। वहीं भारतीय वायु सेना के उपाध्यक्ष अनिल खोसला ने राफेल को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि वायुसेना में राफेल के समावेशन से हमारी लड़ाकू क्षमताओं को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा, 'राफेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत चलेगा और पहला विमान इस साल सितंबर तक आ जाएगा। इसकी डिलीवरी फ्रांस में होगी और इसे भारत लाया जाएगा।'

विज्ञापन


भारत ने पिछले साल 5 अक्तूबर को 5.43 बिलियन डॉलर (40,000 करोड़) के कांट्रैक्ट पर रूस के साथ हस्ताक्षर किए थे। अक्तूबर 2020 से रूस एस400 मिसाइल के पहले स्कवाड्रन की डिलीवरी शुरू कर देगा। वहीं सभी पांच स्कवाड्रन की डिलीवरी अप्रैल 2023 तक हो जाएंगी। इससे भारत को संवेदनशील हवाई सुरक्षा की ताकत मिलेगी।

इस कांट्रैक्ट के तहत रूस भारत को 400 मिसाइल सिस्टम देगा। भारत ने यह रक्षा सौदा अमेरिका की उस धमकी के बाद भी किया था, जिसमें उसने रूस से हथियार या ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर काट्सा के तहत प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। इस मिसाइल के जरिए भारत 380 किलोमीटर की दूरी तक बाम्बर्स, जेट्स, जासूस विमानों, मिसाइलों और ड्रोन्स का पता लगाकर उन्हें तबाह कर सकता है।
विज्ञापन


इस मिसाइल के जरिए भारत अपनी हवाई रक्षा को मजबूती प्रदान करना चाहता है। इन्हें चीन, पाकिस्तान के साथ ही नई दिल्ली में तैनात किया जाएगा। भारत ने साल 2015 में इस मिलाइल के अधिग्रहण के सौदे की प्रक्रिया को शुरू किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने इसे पिछले साल 26 सितंबर को मंजूरी दी थी।

क्या होती है संप्रभु गारंटी 

संप्रभु गारंटी वह गार्टी होती है जो दो देश किसी समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए एक-दूसरे को देते हैं। इसके अतंर्गत यदि उस समझौते में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या अनियमितता पाई जाती है तो उसका भुगतान उस देश को करना होता है जिसकी तरफ से ऐसा हुआ हो।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें