फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अगस्त को विदेश मंत्री के तौर पर पहली चीन यात्रा पर जाएंगे एस जयशंकर

Fri, 09 Aug 2019 05:42 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने चीन को एक महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 11 अगस्त से पड़ोसी देश की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान भारत-चीन उच्चस्तरीय बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक 12 अगस्त को होगी जिसमें जयशंकर के साथ सह अध्यक्षता उनके चीनी समकक्ष वांग यी करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘चीन हमारा एक महत्वपूर्ण सहयोगी है और उसके साथ द्विपक्षीय संबंध सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए कई चैनल हैं।’ उन्होंने बताया कि हमारे विदेश मंत्री 11 अगस्त को चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसी उम्मीद की जाती है कि इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

एस जयशंकर की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अक्तूबर में भारत में होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर की यह पहली चीन यात्रा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें