फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो कंपनियों की सरकार से 'गुहार', मंदी को हराने के लिए हो GST दरों में कटौती

Fri, 09 Aug 2019 05:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Car Plant - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

ऑटो कंपनियां मंदी से उबरने के लिए तमाम कोशिशों में जुटी हुई है। ऑटो कंपनियों के संगठन सियाम ने सरकार से मांग की है कि वाहनों पर जीएसटी की दरों में तुरंत कमी की जाए। फिलहाल वाहनों पर जीएसटी की दरें 28 फीसदी हैं।

विज्ञापन


सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम का कहना है कि जीएसटी की दरों में तुरंत कटौती की जाए। सियाम का कहना है कि टैक्स को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जाए। यह मांग करने वालों में वाहम निर्माताओं के अलावा बाइक के मूल उपकरण बनाने वाले (ओईएम) भी शामिल हैं।

सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा का कहना है कि हाल ही में वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में इस माग को दोहराया गया। इस बैठक में पैसेंजर व्हीकल्स, कॉमर्शियल व्हीकल्स और टू-व्हीलर्स के मूल उपकरण बनाने वाले (ओईएम) भी शामिल थे।
विज्ञापन


सियाम का कहना है कि इस हफ्ते की शुरुआत में वित्त मंत्री के साथ बैठक में हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी तुरंत ही जीएसटी की दरों में कमी करने पर जोर दिया था। वाहन उद्योग से जुड़े संगठन सियाम की तरफ से यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है जब जीएसटी दर में कटौती के वक्त को लेकर सेक्टर की शीर्ष कंपनियों के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं। मौजूदा वक्त में वाहनों पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा एक फीसदी से लेकर 22 फीसदी तक का सेस लगता है।  

इससे पहले 07 अगस्त को वित्त मंत्री के साथ ऑटो सेक्टर के प्रतिनिधियों की बैठक में ऑटो सेक्टर में कम होती बिक्री को लेकर विस्तार से बातचीत हुई. ऑटो सेक्टर की मांग थी जीएसटी को 28 फीसदी से घटाया जाए, साथ ही हाइब्रिड व्हीकल्स पर भी जीएसटी दरों को कम किया जाना चाहिए।

बैठक में महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने कहा कि मांग न होने से नौकरियां जाने का खतरा बढ़ा है और अब तक 260 डीलरशिप बंद हो चुकी हैं। वहीं आने वाले दिनों में और भी डीलरशिप बंद होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 400-500 पार्ट्स सप्लायर्स का काम बिल्कुल खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें