फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह: विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा- भारत का कद बढ़ा, दुनिया को हमसे अधिक उम्मीदें

Wed, 22 Dec 2021 06:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

‘सुशासन सप्ताह’ के दौरान कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय विकास के लिए हम भी दुनिया से बहुत कुछ पा सकते हैं। इन सबका संबंध सुशासन से है।
विज्ञापन
विदेशमंत्री एस जयशकंर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशमंत्री एस जयशकंर ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ा है और अब दुनिया को हमसे अधिक उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। हम खुद को एक अलग रणनीतिक माहौल में पाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोरोना ने देश के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां पेश की हैं। एक चुनौती आपूर्ति शृंखलाओं को जारी रखने की थी, विदेशमंत्री ने दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कई देशों में भारतीय मिशनों द्वारा निभाई सक्रिय भूमिका का जिक्र किया। सरकार के विदेशों में भारतीय नागरिकों व प्रवासी समुदाय को सहायता प्रदान करने के कदम को भी रेखांकित किया।  

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला आज व कल म्यांमार दौरे पर रहेंगे
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 22 और 23 दिसंबर को म्यांमार दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान विदेश सचिव राज्य प्रशासन परिषद, राजनीतिक दलों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान म्यांमार में सुरक्षा व मानवता के साथ भारत-म्यांमार सीमा को लेकर राजनीतिक स्थिति को लेकर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें