विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने नई दिल्ली में मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। चर्चा में व्यापार, निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्र शामिल रहे। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व के मार्गदर्शन और सरकारों तथा उद्योग जगत के बीच लगातार संपर्क के जरिए भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा रहा है।
व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर जोर
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भी भारत के साथ संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने से लेकर ऊर्जा, नवाचार और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तक, दोनों देश काफी आगे आए हैं। अनीता आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा के संबंधों का महत्व उन उपलब्धियों में है, जिन्हें दोनों देश मिलकर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
EAM Dr S Jaishankar met Anita Anand, Canada's Minister, in New Delhi today "Reviewed progress in our ties across trade & investment, education, energy, defence, and people-to-people exchanges. Also exchanged views on key regional and global developments. Guided by our leadership and sustained engagement across government and industry, we are advancing our Strategic Partnership, " tweeted EAM Jaishankar
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं, भारत और कनाडा के बीच करीबी संपर्क भविष्य की समृद्धि को आकार देने में मदद कर सकता है। आनंद के मुताबिक, दोनों देशों का बढ़ता सहयोग स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में योगदान देने का अवसर भी प्रदान करता है।