जयशंकर ने ट्वीट में क्या कहा ?
जयशंकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, माइकल मार्टिन को तनाइस्ते और आयरलैंड के विदेश मामलों और रक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई। हम अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। मार्टिन ने खासतौर पर 2020 से 2022 तक आयरलैंड के ताओसीच (सरकार के प्रमुख) के रूप में काम किया है।
बहुत कुछ किया, अभी बहुत कुछ करना बाकी है : मार्टिन
फियाना फेल के नेता माइकल मार्टिन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, मैं राष्ट्रपति से मिलने अरास जा रहा हूं। ताओरीच के रूप में आपकी सेवा करना जीवन भर का सम्मान है। इस सरकार में दूसरे चरण की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमने बहुत कुछ किया है और हमें अभी भी बहुत कुछ करना है।
पीएम मोदी ने दी थी वराडकर को बधाई
भारतीय मूल के लिओ वराडकर ने 17 दिसंबर को ताओसीच के रूप में माइकल मार्टिन की जगह ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को वराडकर को आयरलैंड के ताओसीच के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी थी। अपने आधिकारिक ट् विटर हैंडल पर पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और आयरलैंड के बीच ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को महत्व देते हैं।