फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत घूमने आए रूसी टूरिस्ट का एटीएम पिन ब्लॉक हुआ तो वो मंदिर में भीख मांगने लगा

Wed, 11 Oct 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
रूसी टूरिस्ट - फोटो : The Hindu
विज्ञापन
एक रूसी पर्यटक तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक मंदिर में तब भीख मांगने बैठ गया जब उसका एटीएम पिन ब्लॉक हो गया। ए इवांगेलिन  24 सितंबर को रूस से भारत घूमने आया था। मंगलवार को वो चेन्नई के कांचीपुरम मंदिर पहुंचा। कुछ मंदिर घूमने के बाद  इवांगेलिन कुमाराकोट्टम मंदिर में लगे एटीएम कियोस्क पहुंचे, बार-बार कोशिश करने के बाद भी वो पैसे नहीं निकाल सके और उनका एटीएम ब्लॉक हो गया। 
विज्ञापन


परेशान इवांगेलिन को जब कुछ नहीं समझ आया तो वो मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही भीख मांगने के लिए बैठ गया। खबर मिलते ही शिव कांची की पुलिस मंदिर पहुंची और उसे पुलिस स्टेशन ले गई और उसकी जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने उसे चेन्नई घूमने के लिए कुछ पैसे भी दिए। 

पढ़ें: नाटो चीफ बोले- हम रूस के साथ नहीं चाहते शीत युद्ध

मामला विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के संज्ञान में पहुंचा और उन्होंने ट्वीट कर इवांगेलिन से कहा- आपका देश हमारा दोस्त है। और हमारे अधिकारी जल्दी ही आपसे मिलेंगे और आपकी हर संभव मदद की जाएगी। 
विज्ञापन

  Evangelin - Your country Russia is our time tested friend. My officials in Chennai will provide you all help. https://t.co/6bPv7MFomI — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) October 10, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें