फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को बड़ा झटका देने की तैयारी, रूस के साथ एक अरब डॉलर का रक्षा सौदा करेगा भारत

Thu, 13 Oct 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उड़ी हमले को लेकर चल रहे टकराव के बीच रूस-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास को लेकर नई दिल्ली-मास्को के बीच मतभेद हो गए हों, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते की जड़ें बहुत गहरी हैं। यही कारण है कि सैन्य अभ्यास के चलते नाराज हुए भारत को मनाने के लिए रूस की ओर से हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। पहले रूस ने उड़ी हमले पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और अब वह भारत के साथ कइ महत्वपूर्ण समझौते करने जा रहा है।
विज्ञापन


 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 14  से 17 अक्टूबर के बीच भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और साउथ अफ्रीका) सम्मेलन में शिरकत करेंगे और साथ ही भारत के साथ 17वें सालाना शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। 

अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गोवा में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भारत-रूस के बीच 30 समझौते बातचीत की टेबल पर होंगे। ऐसी उम्मीद है कि इनमें से कई पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ‌भारत-रूस के बीच अतिरिक्त परमाणु संयंत्र, पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, सैन्य इस्तेमाल के लिए हेलिकॉप्टर्स, आधुनिक मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम और हाइड्रो कार्बन सेक्टर में अहम समझौते हो सकते हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई मंत्री भी भारत आ रहे हैं। उनके साथ पुतिन के कई मंत्री भी इस यात्रा में मौजूद रहेंगे। 

मोदी-पुतिन दे सकते हैं साझा बयान

d - फोटो : Getty images
जानकारी के मुताबिक, मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी साझा बयान भी जारी करेंगे। इसमें विश्व शांति और स्थिरता पर फोकस होगा। आपको बता दें कि 2017 में भारत-रूस संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान एक डॉक्यूमेंट जारी कर इस उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। 
विज्ञापन

जनिए भारत-रूस के बीच होने वाले अहम समझोते

- फोटो : Getty images
14 से 17 अक्टूबर तक पुतिन भारत में रहेंगे। इस दौरान पुतिन 17वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन व BRICS में शिरकत करेंगे। भारत-रूस के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरो होने के उपलक्ष्य में भी कई अहम समझोते हो सकते हैं। 

1- एक अरब डॉलर के सौदे पर मुहर लग सकती है।
2- पुतिन और उनके मेजबान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए एक संयुक्त बयान जारी करेंगे।
3- भारत और रूस कुडानकुलम न्यूक्लियर पावर प्रॉजेक्ट के लिए पांचवें और छठे रिएक्टर्स पर अग्रीमेंट करेंगे।
4- भारत रूसी मदद से देश में बनने वाले दूसरे न्यूक्लियर पावर प्लांट की साइट की घोषणा कर सकता है।
5-रिपोर्ट है कि मोदी और पुतिन गोवा से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुडानकुलम में दूसरी यूनिट का उद्घाटन कर सकते हैं।
6- एनएसजी में भारत के शामिल करने के अपने समर्थन को रूस दोहरा सकता है।
7- सौदे के तहत 5वीं जनरेशन के 200 कामोव 226टी हेलीकाप्टरों के भारत में निर्माण करने पर सहमति हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें