फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: यूक्रेनी दूतावास का दावा- रूसी मिसाइल ने भारतीय दवा कंपनी को बनाया गया निशाना, जानबूझकर किया हमला

Sat, 12 Apr 2025 11:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कीव।

सार

Ukraine: यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम पर रूस ने मिसाइल से हमला किया है। यूक्रेनी दूतावास ने यह जानकारी दी। दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है और बच्चों-बुजुर्गों के लिए बनी दवाएं नष्ट कर रहा है।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेनी दूतावास ने शनिवार को जानकारी दी कि रूस की ओर से दागी गई एक मिसाइल ने भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम को निशाना बनाया। दूतावास ने कहा कि भारतीय व्यापारिक हितों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया गया है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित यूक्रेनी दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि मॉस्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है और बच्चों व बुजुर्गों के लिए बनी दवाओं को नष्ट कर रहा है। दूतावास ने कहा, आज रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम पर हमला किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में यूक्रेनी दूतावास ने कहा, रूस भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करता है, लेकिन भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाओं को नष्ट कर रहा है। तत्काल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। 

ये भी पढ़ें: Greenhouse Tax: भारत ने भी शिपिंग पर पहले वैश्विक कार्बन टैक्स के पक्ष में किया मतदान, जानें इसका उद्देश्य
विज्ञापन

 

इससे पहले, यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने भी दावा किया कि रूसी हमलों ने कीव में एक प्रमुख दवा गोदाम को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमला रूसी ड्रोन द्वारा किया गया था। हैरिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, शनिवार सुबह रूसी ड्रोन ने कीव में एक प्रमुख दवा गोदाम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, जिसमें बुजुर्गों और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं का स्टॉक जलकर राख हो गया। यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंक अभियान जारी है। बात दें कि पिछले कुछ दिनों में, रूस ने यूक्रेन में कई ठिकानों पर बमबारी की, जबकि अमेरिका कीव और मॉस्को के बीच युद्ध विराम के लिए दबाव बना रहा है। यूक्रेन में युद्ध विराम पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने आरोप लगाया कि रूस शांति के लिए एकमात्र बाधा है।
विज्ञापन


29 देशों में कारोबार करती है कुसुम हेल्थकेयर
उल्लेखनीय है कि कुसुम हेल्थकेयर की उपस्थिति 29 देशों में है। इसमें यूक्रेन, मोल्दोवा, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान केन्या, आइवरी कोस्ट, बेनिन, बुर्किना फासो, इथियोपिया, नाइजर, कैमरून, माली और तंजानिया शामिल हैं। कंपनी की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें