फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी राजदूत की हत्या की भारत समेत दुनिया भर ने की कड़ी आलोचना

Wed, 21 Dec 2016 03:36 AM IST
एजेंसी नई दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र/वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
तुर्की में रूसी राजदूत एंड्री कार्लोव की हत्या की भारत, संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका समेत दुनिया के अन्य देशों ने कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि वह इस कायरतापूर्ण कृत्य से हैरान है और ऐसी घिनौनी वारदात को किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून, सुरक्षा परिषद और अमेरिका ने हमले की आलोचना करते हुए मृतक राजदूत के परिजनों और रूस सरकार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


मून ने कहा कि वह इस मूर्खतापूर्ण आतंकी हमले से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राजनयिकों और नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। भारत ने कहा कि हम तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या की दुखद घटना की कड़ी आलोचना करते हैं। उधर, अमेरिका ने कहा कि यह नृशंस हमला कतई अस्वीकार्य है।

अमेरिका ने रूस को इसकी जांच में मदद की पेशकश भी की। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका रूसी राजदूत और अन्य पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदन व्यक्त करता है। इसके साथ ही हमले के बाद अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘तुर्की, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में आतंकी हमलों से हालात और बदतर हो रहे हैं। सभ्य समाज को अपनी सोच बदलनी होगी।’
विज्ञापन


यूएन महासचिव के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है। राजनयिकों और नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी रूप में उचित नहीं है। मून ने हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इसके अतिरिक्त सुरक्षा परिषद ने भी इस खौफनाक हमले की कड़ी आलोचना की और मृतक राजदूत के परिजनों एवं रूस सरकार के प्रति संवेदन व्यक्त की। मालूम हो कि अंकारा में एक कला प्रदर्शनी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने रूसी राजदूत एंड्री कार्लोव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर अलेप्पो और सीरिया में हमले का बदला लेने की बात कह रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

राजदूत की हत्या मामले की जांच करने को रूसी जांचकर्ताओं की टीम तुर्की रवाना

तुर्की में रूसी राजदूत की गोली मारकर हत्या - फोटो : self
राजदूत एंड्री कार्लोव की हत्या मामले की जांच करने के लिए रूसी जांचकर्ताओं की टीम तुर्की के अंकारा के लिए रवाना हो गई है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि मामले की जांच के लिए 18 सदस्यीय टीम तुर्की के लिए रवाना हो गई है।

यह टीम रूसी राजदूत की हत्या मामले की जांच करेगी। कार्लोव की हत्या के बाद व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एर्डोगन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद दोनों नेता जांचकर्ताओं की टीम तुर्की भेजने पर सहमत हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें