फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: रूस-यूक्रेन मु्द्दे से जी-20 पर नहीं पड़ेगा असर, चुनौतियों से निपटने को तैयार भारत

Fri, 31 Mar 2023 03:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारकोम

सार

अमिताभ कांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह युग युद्ध का नहीं, कूटनीति का युग है।
विज्ञापन
अमिताभ कांत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गुरुवार को कहा कि रूस-यूक्रेन का मुद्दा उसकी जी20 अध्यक्षता के तहत हो रही मौजूदा बैठकों में अन्य प्रमुख विषयों को रोक नहीं सकता है। देश के शेरपा अमिताभ कांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह युग युद्ध का नहीं, कूटनीति का युग है।

विज्ञापन


कोट्टायम जिले के इस खूबसूरत गांव में चल रही दूसरी शेरपा बैठक के इतर रूस के साथ एक घंटे की द्विपक्षीय बैठक करने के बाद अमिताभ कांत ने कहा कि दुनिया कोविड-19 महामारी के बाद कई चुनौतियों का सामना कर रही है और जी20 उनसे निपटने के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि 200 मिलियन लोगों के गरीबी रेखा से नीचे जाने के बाद के कोरोना से उपजे संकट की चुनौती है, 100 मिलियन लोगों की नौकरी खोने की चुनौती है, वैश्विक ऋणों की चुनौती है, जलवायु कार्रवाई की चुनौती है, एक तिहाई अर्थव्यवस्था में मंदी की चुनौती है, और दुनिया के 75 देशों को प्रभावित करने वाले वैश्विक ऋण की चुनौती है।
विज्ञापन


अमिताभ कांत ने कहा कि ये कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जो बाकी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं, और हम हर एक देश के साथ काम करते हैं। एक मुद्दा, रूस-यूक्रेन का मुद्दा, कई अन्य मुद्दों को रोक नहीं सकता आगे कहा कि हम हर उस देश के दोस्त हैं जो जी20 का सदस्य है।
विज्ञापन


भारत के शेरपा ने यह भी कहा कि युद्ध ने भले ही दुनिया के एक हिस्से को प्रभावित किया हो लेकिन बाकी दुनिया के लिए और भी कई मुद्दे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें