फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: ब्रिटेन में होने वाले ‘कोबरा वॉरियर’ अभ्यास में हिस्सा नहीं लेगी वायु सेना, जानें पूरा मामला

Sat, 26 Feb 2022 08:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायुसेना ने शनिवार को ट्वीट किया कि उसने हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए ब्रिटेन में होने वाले अभ्यास के लिए अपने विमान नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना ने यूक्रेन संकट के चलते ब्रिटेन में अगले महीने होने वाले ‘कोबरा वॉरियर’ अभ्यास से खुद को अलग कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बुधवार को ही वायुसेना ने 6 से 27 मार्च तक बेड्डिंगटन में होने वाले अभ्यास में हिस्सा लेने का एलान किया था। इसमें वायुसेना की ओर से पांच तेजस विमानों को भागीदारी करनी थी। 

विज्ञापन


वायुसेना ने शनिवार को ट्वीट किया कि उसने हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए ब्रिटेन में होने वाले अभ्यास के लिए अपने विमान नहीं भेजने का निर्णय लिया है। हालांकि, बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया। ट्वीट को वापस लेने की कोई वजह नहीं बताई गई।

ईस्टर्न ब्रिज-VI अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न
भारत-ओमान ईस्टर्न ब्रिज-VI (2022) जोधपुर के वायुसेना स्टेशन पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह वायु अभ्यास 21 से 25 फरवरी, 2022 तक चला। ओमान की शाही वायुसेना (आरएएफओ) ने भारतीय वायुसेना के साथ अभ्यास में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया, अभ्यास का उद्देश्य परिचालन से परिचय और उत्कृष्ट व्यवहारों का आपसी आदान-प्रदान था, ताकि दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन क्षमताओं में बढ़ोतरी हो सके। अभ्यास के दौरान जोधपुर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन का दौरा करने वाले दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों में आरएएफओ के परिचालन निदेशक तथा भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी शामिल थे। 

इन अधिकारियों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। अभ्यास के जरिये भारतीय वायु सेना और ओमान की शाही वायु सेना के बीच कारगर आदान-प्रदान का अवसर मिला। इसके अलावा दोनों पक्षों ने अपने-अपने अनुभवों और परिचालन ज्ञान को साझा किया। इस अभ्यास से दोनों देशों के वायु कर्मियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की राह भी खुली।

विशाखापत्तनम में 'मिलन-2022' की शुरुआत
भारत की मेजबानी में शनिवार को विशाखापत्तनम में पूर्वी तट पर द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास 'मिलन-2022' की शुरुआत हुई। इसमें 39 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट ने यहां पूर्वी नौसेना कमान के समुद्रिका में आयोजित एक समारोह में मिलन-2022 की शुरुआत की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें