फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: MEA ने जताई चिंता, कहा- तुरंत रोकें जंग, कीव में भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी

Mon, 10 Oct 2022 06:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत, यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने से बहुत चिंतित है, इसमें बुनियादी ढांचे और नागरिकों को लक्षित करना शामिल है।
विज्ञापन
1 of 8
अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
रूसी सेना की ओर से सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों के मरने और घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी युद्ध को लेकर चिंता जाहिर की है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने बयान में क्या कहा?

2 of 8
रूसी सेना के यूक्रेन में मिसाइल हमले - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत, यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने से बहुत चिंतित है, इसमें बुनियादी ढांचे और नागरिकों को लक्षित करना शामिल है। हम दोहराना चाहते हैं कि शत्रुता बढ़ाना किसी के हित में नहीं है। हम शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के लिए तत्काल कूटनीति और संवाद के रास्ते पर लौटने की अपील करते हैं। भारत तनाव को कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। 

 
विज्ञापन

भारत ने कहा- हम अपने स्टैंड पर शुरुआत से ही कायम

3 of 8
विदेश मंत्रालय - फोटो : Facebook@MEA
बयान में कहा गया कि भारत संघर्ष के शुरुआत से ही अपने उस स्टैंड पर कायम है जो वैश्विक व्यवस्था, संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों पर आधारित है। 

 

4 of 8
रूसी सेना का यूक्रेन में हमला - फोटो : Twitter/UkraineWorld
रूस ने यूक्रेनी शहरों में दागीं सत्तर से ज्यादा मिसाइलें
बता दें कि रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर महीनों पर बाद बड़े हमले किए गए हैं। रूसी सेना सत्तर से ज्यादा मिसाइले कीव और अन्य शहरों में दागीं। इससे पहले क्रीमिया से रूस को जोड़ने वाले एक ब्रिज पर विस्फोट हुआ था और इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'आतंकवादी कृत्य' करार दिया था। 

 
विज्ञापन

जेलेंस्की बोले- दुनिया ने आतंकी देश का असली चेहरा देखा

5 of 8
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : Social Media
रूसी हमलों की कुछ तस्वीरों को ट्वीटर पर साझा करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने लिखा- दुनिया ने एक बार फिर एक आतंकवादी देश का असली चेहरा देखा, जो युद्ध के मैदान और शांतिपूर्ण शहरों में हमारे लोगों को मार रहा है।  एक ऐसा देश जो शांति की बात करके अपने असली खूनी लक्ष्य को ढक देता है। इससे सिद्ध होता है कि मुक्ति ही शांति और सुरक्षा का एकमात्र आधार है। 
विज्ञापन

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी

6 of 8
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media
इस बीच, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी की है। दूतावास ने लिखा- यूक्रेन में शत्रुता के माहौल में वृद्धि देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें और यूक्रेन से बाहर निकलें। यूक्रेनी सरकार और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। 
 
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे दूतावास को अपनी यूक्रेन में स्थिति को लेकर जानकारी दें ताकि दूतावास उन तक पहुंचने में सक्षम हो सके, जहां जरूरत हो। 
विज्ञापन

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष बोलीं- हम यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे

7 of 8
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उरसुला वॉन डेर लियेन - फोटो : Agency (File Photo)
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा, यूक्रेन के शहरों पर हुए शातिर हमलों स्तब्ध हूं। पुतिन के रूस ने फिर से दुनिया को दिखाया कि वह किसलिए खड़ा है- क्रूरता और आतंक। मुझे भरोसा है कि यूक्रेनियन मजबूती से डटे रहेंगे। उर्सुला वॉन ने आगे कहा, हम यूक्रेन के साथ तब तक खड़े रहेंगे जब तक हमारे पास सभी साधन हैं। 
विज्ञापन

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा- आतंकवादियों को रोकने में मदद करेगी पूरी दुनिया

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
इस बीच, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- हम जानते हैं कि पूरी आजाद दुनिया हमारा साथ देगी और राज्य की आड़ में खून के प्यासे इन आतंकवादियों को रोकने में हमारी मदद करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें