फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पीएमएलए कोर्ट से अनिल देशमुख को राहत, निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मिली

Mon, 10 Oct 2022 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को एक अस्पताल में इलाज की अनुमति मिल गई है। देशमुख ने पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति दी जाए। 
 
विज्ञापन
1 of 4
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को एक अस्पताल में इलाज की अनुमति मिल गई है। देशमुख ने पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति दी जाए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए थे गिरफ्तार

2 of 4
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में हैं। उन्हें नवंबर, 2021 में देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने अनिल देशमुख पर उगाही के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था।

 
विज्ञापन

गलत तरीके से धन अर्जित करने का आरोप

3 of 4
Anil Deshmukh - फोटो : facebook/Anil Deshmukh
ईडी के अनुसार देशमुख ने मुंबई के विभिन्न बार और रेस्तरां से करीब 4.7 करोड़ रुपये एकत्र किए। इसके साथ ही आरोप है कि देशमुख ने गलत तरीके से अर्जित धन को नागपुर स्थित श्री साईं शिक्षण संस्थान को मुहैया कराया, जो उनके परिवार के जरिए नियंत्रित एक शैक्षिक ट्रस्ट है।
 
विज्ञापन

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त ने लगाए थे आरोप

4 of 4
Parambir Singh - फोटो : ANI
उनपर पिछले साल मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मार्च में आरोप लगाया था कि देशमुख, जो उस समय राज्य के गृह मंत्री थे, ने पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये लेने का लक्ष्य दिया था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिए जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें